मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली, निबंध व मेहंदी प्रतियोगिता सम्पन्न
खण्डवा 6 अक्टूबर, 2018 - आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान मंे रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले के मार्गदर्षन में जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। स्वीप के मास्टर ट्रेनर श्री आर.के. सेन ने बताया कि शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्थानीय हायर सेकेण्डरी स्कूल आंनद नगर में यूथ चले बूथ अंतर्गत मतदाता जागरूकता संबंधी पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी व निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा हायर सेकेण्डरी स्कूल देषगांव, पुनासा, बड़गांव गुर्जर व आषापुर में भी यूथ चले बूथ अभियान के तहत निबंध , रंगोली, मेहंदी, पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।



No comments:
Post a Comment