कलेक्टर श्री गढ़पाले ने खालवा में मतदाता जागरूकता संबंधी संकल्प दिलाया
खण्डवा 6 अक्टूबर, 2018 - आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान मंे रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले के मार्गदर्षन में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम मंे शुक्रवार को मांगलिक भवन खालवा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्री गढ़पाले ने वहां उपस्थित स्व सहायता समूह, पंचायत समूह एवं नागरिकों को मतदान करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र भी उपस्थित थी। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा वीवीपैट मषीन संचालन के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा बड़गांव गुर्जर, सहेजला में भी मतदाता जागरूकता संबंधी शपथ दिलाई गई।


No comments:
Post a Comment