AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 6 October 2018

पुनासा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

पुनासा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

खण्डवा 6 अक्टूबर, 2018 - मतदाता जागरूकता अंतर्गत शुक्रवार को जनपद पंचायत पुनासा के सभाकक्ष में जिला स्वीप दल के श्री आर.के. सेन, द्वारा मतदान का प्रतिषत बढ़ाने, सुगम मतदान, दिव्यांग बुजुर्ग मतदाताओं, महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु जागरूक करने के लिए विभिन्न उपाय बताये गये। अनुविभागीय अधिकारी पुनासा श्रीमती ममता खेड़े ने अधिक से अधिक महिलाओं को मतदान करने के लए प्रेरित किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175 मांधाता के दिव्यांग मतदाता आईकाॅन श्री सुभाष सोलंकी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी खण्डवा द्वारा विष्वास दिलाया गया कि महिलाओं एवं दिव्यांग का मतदान प्रतिषत बढ़ाने हेतु हम संकल्पित है। इस दौरान षिक्षक श्री जयकिषन जाधव द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु निमाड़ी प्रेरक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में श्री आर.के. सेन द्वारा रोचक प्रष्न पूछे गये जिनके जवाब कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा उत्साह से दिये गये तथा सही जवाब देने वाले कर्मचारी को पुरूस्कृत भी किया गया। प्रषिक्षण में सभी विभाग के प्रमुख बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर तथा विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी पुनासा श्री शब्बीर बोहरा, विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी किल्लौद एव ंबी.आर.सी.सी. श्री एस.आर. भुसारिया भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment