AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 6 October 2018

राजस्व षिविरों में किया जा रहा है ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण

राजस्व षिविरों में किया जा रहा है ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण

खण्डवा 6 अक्टूबर, 2018 - नागरिकों की राजस्व विभाग संबंधी समस्याओं के निराकरण के उद्देष्य से जिले के सभी टप्पा व तहसीलों की एक-एक ग्राम पंचायतों में राजस्व षिविर हर माह आयोजित किए जाते है। ये सभी षिविर संबंधित गांव के पंचायत भवन में आयोजित हो रहे है। 
 कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले के निर्देष पर इन षिविरों के साथ साथ स्वास्थ्य परीक्षण षिविर भी आयुष विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे है। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पुनासा तहसील के ग्राम कोठी तथा किल्लौद तहसील के ग्राम मालूद में इस तरह के स्वास्थ्य परीक्षण षिविर राजस्व षिविरों के साथ आयोजित किए गए, जिनमें ग्रामीणों का निःषुल्क उपचार कर उन्हें निःषुल्क औषधियां दी गई। 

No comments:

Post a Comment