मध्यप्रदेष विधानसभा निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गढ़पाले ने दी मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी
खण्डवा 6 अक्टूबर, 2018 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेष विधानसभा निर्वाचन हेतु कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक में उन्हें विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि आयोग द्वारा आज तत्काल प्रभाव से आदर्ष आचरण संहिता लागू कर दी गई है। जारी कार्यक्रम अनुसार आगामी 2 नवम्बर को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जायेगी। नाम निर्देषन पत्र दाखिल करने का कार्य इसी दिन से प्रारंभ हो जायेगा। नाम निर्देषन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 नवम्बर निर्धारित की गई है तथा नाम निर्देषन पत्रों की संवीक्षा 12 नवम्बर को की जायेगी। अभ्यर्थिता वापिस लेने की तिथि 14 नवम्बर निर्धारित की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान आगामी 28 नवम्बर को होगा तथा मतगणना आगामी 11 दिसम्बर को सम्पन्न होगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, सहायक कलेक्टर श्री सौरभ सोनवणे व जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
जिले में आदर्ष आचरण संहित के तहत विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर मध्यप्रदेश सम्पत्ति विरूपण अधिनियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इस अधिनियम के अंतर्गत सम्पŸिा के स्वामी की लिखित अनुज्ञा के बगैर सार्वजनिक दृष्टि में आने वाली किसी भी सम्पŸिा को विरूपित करने वाले के विरूद्ध 1 हजार रूपये तक का अर्थदण्ड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार विधानसभा निर्वाचन की मतगणना तथा सामग्री वितरण का कार्य जिला षिक्षा एवं प्रषिक्षण डाईट में सम्पन्न होगा। डाईट में ही स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां ईवीएम व वीवीपैट निर्वाचन उपरांत जमा होगी। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि विधानसभा निर्वाचन के दौरान कोई भी व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितता संबंधी षिकायत सी विजिल एप के माध्यम से दर्ज करा सकता है। इस एप में आवेदक को षिकायत संबंधी फोटो अथवा वीडियो उसकी लोकेषन के साथ अपलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने सी विजिल एप पर दर्ज षिकायतों की माॅनिटरिंग के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दूरभाष क्रमांक 1905 पर भी षिकायत दर्ज कराई जा सकती है। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बताया कि निर्वाचन के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 2226161 है।
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक मंे बताया कि जिले में कुल 1151 मतदान केन्द्र है, जिनमें से मांधाता क्षेत्र क्रमांक 32 के लिए अस्थाई मतदान केन्द्र की स्वीकृति तथा मतदान केन्द्र 72 घोघलगांव में प्राथमिक शाला के स्थान पर पंचायत भवन में मतदान केन्द्र स्थापित करने की स्वीकृति निर्वाचन आयोग से प्राप्त हो गई है। आमसभाओं व रैलियों की अनुमति के लिए आॅनलाइन व्यवस्था पोर्टल के माध्यम से की गई है। ये अनुमतियां पहले आओ पहले पाओ सिद्धांत के आधार पर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन संबंधी विभिन्न आदेष व सूचनाएं खण्डवा की वेबसाइट ाींदकूंण्दपबण्पद पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जो निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुके है वे जारी रहेंगे।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती मिश्र ने बताया कि सभी शस्त्र लायसेंस निलंबित कर दिए गए है। लायसंेस धारकों से उनके शस्त्र निकटतम पुलिस थाने में जमा कराने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अंतर्राज्यी एवं अंर्तजिला मार्गो पर नाका बंदी की जायेगी तथा सीसीटीवी के माध्यम से इन मार्गो पर होने वाले आवागमन पर नजर रखी जायेगी। उन्होंने बताया कि शासकीय एवं धार्मिक स्थलों का राजनीतिक उद्देष्य से उपयोग नहीं करने दिया जायेगा।
No comments:
Post a Comment