सभी अधिकारी निर्वाचन के कार्यो को सर्वोच्च प्राथमिकता पर समय सीमा में पूर्ण करें - कलेक्टर श्री गढ़पाले
खण्डवा 6 अक्टूबर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित हो चुका है तथा आदर्ष आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। सभी अधिकारी कर्मचारी आदर्ष आचरण संहिता का पालन सख्ती से सुनिष्चित करें तथा ध्यान रखे कि निर्वाचन संबंधी सभी कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर निर्धारत समय सीमा में पूर्ण कर लिया जाये। यह निर्देष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने शनिवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, सहायक कलेक्टर श्री सौरभ सोनवणे सहित विभिन्न नोडल अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गढ़पाले ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपने मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखे। अपने अधीनस्थ कार्यालयों मंे सम्पत्ति विरूपण संबंधी कार्यवाही सुनिष्चित करे। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देष दिए कि अपने अपने क्षेत्र में सम्पत्ति विरूपण की कार्यवाही आज देर रात तक पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न बस स्टाॅप, बिजली व टेलीफोन के खम्बों आदि पर कोई राजनीतिक प्रचार प्रसार या किसी जनप्रतिनिधि का फोटो हो तो उसे तुरंत हटवायें। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को प्रिंटिंग प्रेस संचालकों, केबल आॅपरेटर्स, डी.जे. व टेंट संचालकों की बैठक अगले एक-दो दिन में आयोजित कर उन्हें आवष्यक निर्देष देने को कहा। उन्होंने कहा किसी भी शासकीय व धार्मिक परिसर का उपयोग राजनीतिक उपयोग से नही हो यह सुनिष्चित किया जाये। उन्होंने बताया कि आदर्ष आचरण संहिता लागू हो जाने के कारण अब कोई लोक कल्याण षिविर, अन्त्योदय मेला, जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सकेंगे।
No comments:
Post a Comment