‘‘सी-विजिल‘‘ एप में दर्ज षिकायतों के निराकरण के लिए कर्मचारी तैनात
खण्डवा 6 अक्टूबर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन के दौरान कोई भी व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितता संबंधी षिकायत सी विजिल एप के माध्यम से दर्ज करा सकता है। इस एप में आवेदक को षिकायत संबंधी फोटो अथवा वीडियो उसकी लोकेषन के साथ अपलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने सी विजिल एप पर दर्ज षिकायतों की माॅनिटरिंग के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जो कर्मचारी तैनात किए गए है उनमें प्रधानपाठक श्री सरोज जोषी, एनव्ही ठाकुर सहायक ग्रेड-3 जल संसाधन विभाग, महेन्द्र आसवानी लिपिक जिला षिक्षा केन्द्र, सुनील मालवीय प्रधानपाठक, रवि भलराय सहायक ग्रेड-3 षिक्षा महाविद्यालय, अमितेष भट्ट सहायक ग्रेड-3 तथा श्री मोहित पुरे सहायक ग्रेड-3 शामिल है। ये सभी कर्मचारी षिकायत निवारण शाखा के नोडल अधिकारी श्री आनंद सिंह सोलंकी परियोजना संचालक आत्मा के निर्देषन में कार्य करेंगे।
No comments:
Post a Comment