AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 6 October 2018

राजस्व अधिकारियों की बैठक 16 अक्टूबर को

राजस्व अधिकारियों की बैठक 16 अक्टूबर को

खण्डवा 6 अक्टूबर, 2018 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले 16 अक्टूबर को सायं 6 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज व निराकृत प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जायेगी। साथ ही अविवादित नामांतरण बटवारा, विवादित नामांतरण बटवारा के प्रकरणों की स्थिति, सीमांकन प्रकरण व अतिक्रमण प्रकरणों की प्रगति, भू अधिकार पत्र वितरण,जाति प्रमाण पत्र, लोकसेवा गारंटी के अंतर्गत प्रकरणों का निराकरण की प्रगति की समीक्षा भी कलेक्टर श्री गढ़पाले द्वारा की जायेगी। इसके अलावा बैठक में पटवारी प्रषिक्षण, खरीफ गिरदावरी प्रतिषत के आधार पर गांवों की संख्या, नक्षा विहीन ग्राम, नजूल पट्टो का नवीनीकरण, न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की, रिकार्ड रूम में जमा प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा भी की जायेगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देष दिए गए है।

No comments:

Post a Comment