AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 8 October 2018

एम.सी.एम.सी. सदस्यों व टी.वी. अवलोकन दलों का प्रषिक्षण सम्पन्न

एम.सी.एम.सी. सदस्यों व टी.वी. अवलोकन दलों का प्रषिक्षण सम्पन्न

खण्डवा 8 अक्टूबर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन के दौरान टेलिविजन एवं अखबारों में प्रसारित समाचारों में से पेड न्यूज चिन्हित करने के लिए अलग-अलग दल गठित किए गए है। जिला स्तरीय एम.सी.एम.सी. का गठन किया जा चुका है तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रसारित पेड न्यूज व राजनीतिक विज्ञापनों की माॅनिटरिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए अधिकारी कर्मचारियों के दल गठित हो चुके है और उन्होंने समाचार पत्रों का अध्ययन कर एवं टेलिविजन पर प्रसारित कार्यक्रमों पर नजर रखकर पेड न्यूज चिन्हित करना प्रारंभ कर दिया है। प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रसारित पेड न्यूज व राजनीतिक विज्ञापनों की माॅनिटरिंग के लिए तैनात अधिकारी कर्मचारियों को एक दिवसीय प्रषिक्षण  जिला खनिज कार्यालय परिसर में स्थापित जिला स्तरीय एम.सी.एम.सी. कक्ष में आयोजित किया गया। प्रषिक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने सभी से कहा कि वे पूरी गंभीरता से समाचारों की माॅनिटरिंग करें। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने भी मौजूद थे। 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने कहा कि टी.वी. अवलोकन दल न्यूज चैनल पर प्रसारित समाचारों व राजनीतिक विज्ञापनों को नियमित रूप से देखें तथा जो संदेहास्पद पेड न्यूज देखने में आयें उसे रिकार्ड करे तथा जिला स्तरीय एम.सी.एम.सी. के ध्यान में लाये। यह प्रषिक्षण विधानसभा निर्वाचन के जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं प्राध्यापक डाॅ. आर.एस. सलूजा व डाॅ. अविनाष दुबे ने पाॅवर पाईंट प्रजेन्टेंषन के माध्यम से दिया। उन्होंने अपने प्रजेन्टेंषन में पेड न्यूज की बारीकियां विस्तार से समझायी। इस दौरान समाचार पत्र अवलोकन दल के नोडल अधिकारी श्री व्ही.एस. मण्डलोई तथा टी.वी. न्यूज माॅनिटरिंग दल के नोडल अधिकारी श्री चन्दर सिंह मण्डलोई सहित टी.वी. अवलोकन दल व समाचार पत्र माॅनिटरिंग दल के सदस्यगण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment