नवरात्रि पर्व को शांति व आपसी सद्भाव के साथ मनायें
- कलेक्टर श्री गढ़पाले
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न
खण्डवा 8 अक्टूबर, 2018 - आगामी दिनों में नवरात्रि एवं विजयादषमी पर्व मनाया जाएगा। इन त्यौहारो को शहर में सद्भावपूर्ण, शांतिपूर्ण रूप से मनाये जाने के उद्देष्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि त्यौहारों के दौरान धार्मिक मंचों का उपयोग राजनीतिक उद्देष्य से न किया जाये ये सभी सुनिष्चित करें। उन्होंने सभी गरबा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देष भी दिए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि पर्वो के दौरान डीजे व तीव्र ध्वनि वाले यंत्रों का प्रयोग सर्वोच्च न्यायालय के निर्देषानुसार रात्रि 10 बजे तक ही किया जा सकेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर सहित विभिन्न अधिकारी व समिति के सदस्यगण मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि नवरात्रि पर्व पर लगाए जाने वाले पाण्डालों में मतदाता जागरूकता संबंधी फ्लेक्स व बेनर भी लगाए जायें।
बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि त्यौहारों के दौरान अषांति फैलाने वालों के विरूद्ध सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने नवरात्रि पर्व पर सभी आयोजकों से अस्थाई विद्युत कनेक्षन लेने की अपील की। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सभी आयोजकों से अपील की कि वे प्लास्टर आॅफ पेरिस की दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित न करें बल्कि ईको फ्रेंडली मिट्टी की मूर्तियां स्थापित करें। उन्होंने त्यौहारों के दौरान शहर की सड़को से आवारा पषुओं को हटाने की व्यवस्था के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देष दिए। साथ ही पषुपालकों से अपील की कि वे अपने पषुओं को घर पर बांधकर रखे। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने त्यौहारों के दौरान शहर की सड़कों की मरम्मत कराने तथा मार्ग पर साफ सफाई, प्रकाष व्यवस्था कराने के निर्देष भी आयुक्त नगर निगम को दिए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आपसी भाईचारे व सद्भाव के साथ त्यौहार मनाये तथा आज की बैठक में तय किये गये प्रावधानों का पालन करें।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती मिश्र ने बैठक में कहा कि देष व प्रदेष की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुये त्यौहारों पर शांति व्यवस्था बनाये रखना तथा मिल जुलकर रहना सभी के लिए जरूरी है। उन्होंने शांति समिति के सभी सदस्यों से अपील की कि वे त्यौहारों के दौरान सक्रिय रहे तथा त्यौहारों के समय शांति भंग का प्रयास करने वालों पर नजर रखंे तथा उनकी जानकारी पुलिस प्रषासन को दें, ताकि ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि नवरात्रि एवं विजयादषमी पर्व सभी लोग आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने इसके लिए थाना स्तर पर एसडीएम व थाना प्रभारी तथा सीएसपी स्तर पर भी आयोजकों की बैठक आयोजित करने के लिए कहा।
No comments:
Post a Comment