AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 8 October 2018

अतिक्रमण हटाते समय ध्यान रखें कि गरीबों की रोजी रोटी प्रभावित न हो - कलेक्टर श्री गढ़पाले

अतिक्रमण हटाते समय ध्यान रखें कि गरीबों की रोजी रोटी प्रभावित न हो - कलेक्टर श्री गढ़पाले 

खण्डवा 8 अक्टूबर, 2018 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने नगर निगम आयुक्त श्री जे.जे. जोषी व अन्य अधिकारियों को निर्देष दिए है कि वे विधानसभा निर्वाचन के दौरान सम्पत्ति विरूपण अधिनियम का पालन कराने के लिए अतिक्रमण हटाने का जो अभियान संचालित कर रहे है उसमें यह ध्यान रखा जाये कि किसी गरीब की रोजी रोटी प्रभावित न हो। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि केवल वो ही अतिक्रमण हटाये जाये जो यातायात में बाधक बन रहे है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देष्य नागरिकों व वाहनों के लिए सड़क मार्ग को निर्बाध बनाना है, इससे गरीब परिवारों के आजीविका के साधन किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होना चाहिए। 
बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि जो नागरिक स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा रहे है उन्हें पूरा समय दिया जाये ताकि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा सके। उन्होंने एसडीएम श्री पाण्डे से कहा कि अतिक्रमण हटाने के अभियान से एक दिन पूर्व संबंधित क्षेत्र में मुनादी कराई जाना चाहिए तथा उस क्षेत्र के निवासियों को मालूम होना चाहिए कि उनके क्षेत्र से अतिक्रमण जिला प्रषासन हटा रहा है, ताकि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण समय रहते हटा सके। उन्होंने कहा कि सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मार्ग में बाधक सभी अवैध होर्डिंग , बेनर व पोस्टर हटाये जाये। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में सभी एसडीएम को निर्देष दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में वे सुनिष्चित करे कि उनके क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी व रैम्प की पर्याप्त व्यवस्था रहे।
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में आदर्ष मतदान केन्द्र व महिला अधिकारी कर्मचारी वाले पिंक बूथ तैयार कराये जाये तथा शतायु मतदाताओं का मतदान दिवस पर सम्मान कराया जाये। बैठक में जिला परियोजना समन्वयक जिला षिक्षा केन्द्र श्री नीलेष रघुवंषी ने बताया कि ऐसे स्कूलों में जहां अभी तक विद्युत कनेक्षन नहीं है वहां मतदान दिवस के आसपास के 4 दिनों के लिए अस्थाई विद्युत कनेक्षन की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि स्कूल भवनों में रैम्प निर्माण के लिए भी स्वीकृति आ चुकी है।

No comments:

Post a Comment