AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 3 October 2018

तीन अपराधी जिला बदर, एक अपराधी से बंधपत्र भरवाने के आदेष

तीन अपराधी जिला बदर, एक अपराधी से बंधपत्र भरवाने के आदेष

खण्डवा 3 अक्टूबर, 2018 - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने पुलिस अधीक्षक की अनुषंसा पर तीन अपराधी अविनाष पिता विनोद सोल्हे निवासी संजय नगर खण्डवा, उमेष उर्फ चींटी पिता दिनेष निवासी बंजारा काॅलोनी संजय नगर खण्डवा एवं खालिक पिता रफीक निवासी बंगलादेष घासपुरा खण्डवा को एक-एक वर्ष के लिए जिला बदर करने के आदेष जारी किए है। जारी आदेष के अनुसार तीनों अपराधी अगले एक वर्ष के लिए न केवल खण्डवा जिले, साथ ही पड़ोस के बुरहानपुर, खरगोन, देवास , बैतुल, हरदा व इंदौर जिलों की सीमा मंे प्रवेष पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह अपराधी बिना पूर्व अनुमति के इन जिलों में प्रवेष नहीं कर सकेगा। 
इसके अलावा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने एक अपराधी अषोक पिता अमृतलाल जायसवाल निवासी माकड़कच्छ की आपराधिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक की अनुषंसा पर उसे इस आषय का बंध पत्र भरवाकर कर 3 दिवस में प्रस्तुत करने के आदेष जारी किये कि ‘‘भविष्य में वह किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में लिप्त नहीं रहेगा।‘‘ आदेष जारी होने की तिथि से आगामी 1 वर्ष तक संबंधित अपराधी को प्रत्येक माह की 5 तारीख को नजदीकी थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना होगी।  

No comments:

Post a Comment