प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेंधवाल, गुलाई एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र सुन्दरदेव में स्वास्थ्य षिविर आज
खण्डवा 3 अक्टूबर, 2018 - खालवा विकासखंड के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेंधवाल, गुलाई व उपस्वास्थ्य केन्द्र सुन्दरदेव में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं उपचार शिविरों का आयोजन 4 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होगा। इन शिविरों में जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. अनिल तंतवार, जिला क्षय अधिकारी डाॅ. नितिन कपूर सेवायें देगें। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेंधवाल में डाॅ. रामदास बकोरिया, महिला चिकित्सक डाॅ. नीलम मिश्रा, नेत्र रोग चिकित्सक डाॅ. दर्शना कोष्ठी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुलाई में डाॅ. अंकुर चैहान, महिला चिकित्सक डाॅ. प्रगति केशरवानी, नेत्र रोग चिकित्सक डाॅ. आनन्द ओनकर, तथा उपस्वास्थ्य केन्द्र सुन्दरदेव में डाॅ. अनिल जामोद, महिला चिकित्सक डाॅ. किरण वर्मा, नेत्र रोग चिकित्सक डाॅ. ज्योति कनोजे व्दारा सेवायें दी जायेगी। साथ ही मेडिकल काॅलेज खंडवा के चिकित्सा विशेषज्ञ भी स्वास्थ्य सेवायें देगें। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के साथ ही पैथालाॅजी जाँचे, मलेरिया जाँच, खंखार जाँच, आँखों की जाँच आदि सभी जाँचे निःशुल्क की जावेगी ।
No comments:
Post a Comment