AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 3 October 2018

मानव श्रृंखला तैयार कर, बनायी देष व प्रदेष के नक्षे की आकृति

मानव श्रृंखला तैयार कर, बनायी देष व प्रदेष के नक्षे की आकृति
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्टेडियम ग्राउण्ड पर आयोजित हुआ कार्यक्रम




खण्डवा 3 अक्टूबर, 2018 - आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान मंे रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले के मार्गदर्षन में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम मंे बुधवार को स्थानीय गुरूनानक स्टेडियम ग्राउण्ड पर विद्यार्थियों व अधिकारी कर्मचारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने मिलकर मानव श्रंृखला तैयार कर मध्यप्रदेष व भारत के नक्षे की आकृति तैयार की। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, सहायक कलेक्टर श्री सौरभ सोनवणे सहित विभिन्न अधिकारी, स्कूल षिक्षक व समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम में बनाए गए सेल्फी पाईंट पर सैकड़ों युवाओं ने मतदाता जागरूकता संबंधी फोटो के साथ सेल्फी ली। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों को मतदाता जागरूकता संबंधी शपथ दिलाई गई तथा राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेष गान गायन भी हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोषी ने किया। 

No comments:

Post a Comment