गर्भवती महिलाओं को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने सामने खिला रही हैं आयरन टेबलेट
खण्डवा 8 अगस्त, 2018 - जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री संजय भारद्वाज ने बताया कि जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका गर्भवती महिलाओं को उनके घर जाकर आयरन व फोलिक एसिड की गोलियां अपने सामने खिलाने लगी हैं। उन्होंने बताया कि प्राय यह देखने में आता था कि गर्भवती महिलाओं को एनीमिया व हीमोग्लोबिन स्तर में कमी की समस्या से निपटने के लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयरन व फोलिक एसिड की गोलियां दी जाती थी, जिसे वे घर ले जाती थी लेकिन खाती नहीं थी। इस समस्या के हल के रूप में कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने निर्देष दिए कि कार्यकर्ता गर्भवती महिला के घर जाकर उसे अपने सामने आयरन व फोलिक एसिड की गोलिया खिलायें। इस निर्देष का पालन जिले की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है।


No comments:
Post a Comment