गर्भवती महिलाओं के घर जाकर की जा रही है गोद भराई
खण्डवा 8 अगस्त, 2018 - गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के जो कार्यक्रम अब तक आंगनवाड़ी केन्द्रों में होते थे वे अब कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले की पहल पर गर्भवती महिलाओं के घर पर उनके परिवारजनों की उपस्थिति में होने लगे है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय भारद्वाज ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान रखी जाने वाली सांवधानियांे के बारे में भी इस दौरान बताया जाता है। उन्होंने बताया कि गोद भराई कार्यक्रम आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित होने से संबंधित गर्भवती महिलाओं के परिवारजनों का उनसे जुड़ाव नहीं हो पाता था। गर्भवती महिला के घर पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित कर संबंधित महिला के पति, सास, ननद व अन्य परिवारजनों को यह समझाया जाता है कि गर्भावस्था में परिवार की गर्भवती महिला का विषेष ध्यान रखे, उसे समय पर भोजन व पोषक तत्व दिए जाये तथा उसका समय पर टीकाकरण करायें।

No comments:
Post a Comment