थर्ड मील देकर कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने का हो रहा है प्रयास
वाॅटसअप ग्रुप व गूगल लिंक की मदद से हो रही है माॅनिटरिंग
खण्डवा 8 अगस्त, 2018 - जिले के अति कम वजन वाले कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर घर जाकर थर्ड मील अर्थात तीसरा अतिरिक्त आहार दे रही है तथा बच्चों को अपने समक्ष पोषण आहार खिला रही है। कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले की पहल पर इस कार्य की नियमित माॅनिटरिंग की जा रही है। माॅनिटरिंग के लिए उन्होंने ई गवर्नेंस मेनेजर के माध्यम से गूगल लिंक व वाॅटसअप ग्रुप बनवाकर इस पर बच्चे को थर्ड मील देते हुए फोटो ग्रुप में भेजने के निर्देष सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए गए है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री संजय भारद्वाज ने बताया कि जिले में लगभग 2100 बच्चे अतिकम वजन की श्रेणी में आते है इन सभी बच्चों को सुबह लगभग 9 बजे नाष्ता, दोपहर 12 बजे खाना व अपरान्ह 3 बजे घर जाकर थर्ड मील आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा नियमित रूप से दिया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता उनके फोटो प्रतिदिन भेजती है। ई गवर्नेंस कार्यालय द्वारा तैयार गूगल लिंक सभी सुपरवाइजर व परियोजना अधिकारियों को दी गई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने आंगनवाड़ी केन्द्र अनुसार थर्ड मील बच्चे के घर जाकर देते हुए भेजती है, जिसे विभागीय सुपरवाइजर द्वारा संबंधित आंगनवाड़ी केन्द्र की निर्धारित लिंक पर अपलोड कर दिया जाता है। अब प्रतिदिन शाम 5 बजे तक कलेक्टर व जिला कार्यक्रम अधिकारी को यह पता लग जाता है कि किस आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों को थर्ड मील दिया या नहीं दिया।

No comments:
Post a Comment