AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 8 August 2018

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नागेन्द्र ने ग्राम स्वच्छ सर्वेक्षण के कार्यो का निरीक्षण किया

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नागेन्द्र ने ग्राम स्वच्छ सर्वेक्षण के कार्यो का निरीक्षण किया


खण्डवा 8 अगस्त, 2018 - सीईओ जिला पंचायत श्री डी.के. नागेन्द्र ने जनपद खण्डवा के ग्राम भावसिंघपुरा, अमलपुरा और भामगढ़ ग्राम पंचायत का प्रातःकालीन भ्रमण कर स्वच्छता और साफ सफाई के लिए किए जा रहे कार्यो का अवलोकन किया। इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री सौरभ सोनवने भी उनके साथ थे। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नागेन्द्र ने पंचायत के सचिवों को निर्देष दिए कि वे अपने-अपने गांवों में स्थानीय ग्रामीणों को गांव में साफ सफाई के लिए प्रेरित करें। इस दौरान गांव के सरपंच व पंचों को भी बुलाया जाये। उन्होंने निर्देष दिए है कि पंचायत पदाधिकारी व ग्रामीणजन तथा स्थानीय कर्मचारी सभी मिलकर गांव की साफ सफाई करें तथा गांव के कचरे को खाद बनाने के उपयोग में लाया जाये।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नागेन्द्र ने बताया कि ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताया जा रहा है तथा उन्हें ग्राम स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सिंगोट में पंचायत द्वारा व्यापारियों को डस्टबिन वितरित की गई। सिंगोट में पंचायत द्वारा गीला कचरा व सूखा कचरा एकत्र करने के लिए अलग-अलग रंग के डस्टबिन पंचायत के बाहर रखवाये गए है। गांव-गांव में स्वच्छता रथ भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वच्छ रहने के लिए प्रेरित कर रहा है। जनपद पंचायत खालवा के ग्राम गुलाई माल में बुधवार को ग्रामीणों व स्कूल के विद्यार्थियों को सुबह गांव की स्वच्छता के लिए साफ सफाई रखने हेतु शपथ दिलाई गई। इसके अलावा पंधाना विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गांधवा, मोरदड़ व पाडल्या में जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री दषोरे ने दौरा कर ग्रामीणों को खुले में शौच न करने की समझाइष दी तथा गांव के गंदे पानी के निकास हेतु नाली निर्माण व सोख्ता गड्डा तैयार कराने के निर्देष दिए है।

No comments:

Post a Comment