AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 8 August 2018

नवोदय चयन परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को दी जा रही है निःषुल्क कोचिंग

नवोदय चयन परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को दी जा रही है निःषुल्क कोचिंग

खण्डवा 8 अगस्त, 2018 - कक्षा 5वी एवं 8वी में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के लिए जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में नवोदय विद्यालय में प्रवेष के लिए निःषुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने बताया कि खण्डवा जिले में यह देखा गया कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय की प्रवेष परीक्षा में सफलता का प्रतिषत बहुत कम है। अतः जिला परियोजना समन्वयक को निर्देष दिए गए कि जिले के बड़े-बड़े ग्रामों में स्थित विद्यालयों में तथा संकुल स्तर के विद्यालयों में नवोदय कोचिंग प्रारंभ कर वहां के विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय प्रवेष परीक्षा में सफल होने के लिए आवष्यक मार्गदर्षन व प्रषिक्षण दिया जायें। उन्होंने बताया कि जिला परियोजना समन्वयक श्री नीलेष रघुवंषी ने बताया कि इस तरह के नवोदय कोचिंग सेंटर ग्राम खुटलाकला, सुलगांव, पुनासा, मूंदी, मोहना, गरणगांव, मोहनपुर आदि ग्रामों सहित लगभग 60 ग्रामों में लगभग 1200 विद्यार्थी इस कोचिंग सुविधा का लाभ उठा रहे है।

No comments:

Post a Comment