AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 11 August 2018

जिले के युवक व युवतियों के लिए प्रषिक्षण प्राप्त करने हेतु आवेदन आमंत्रित

जिले के युवक व युवतियों के लिए प्रषिक्षण प्राप्त करने हेतु आवेदन आमंत्रित 

खण्डवा 11 अगस्त, 2018 - नगर पालिका निगम खण्डवा द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजनान्तर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिषन के अन्तर्गत विभिन्न बैंकों से स्वीकृत प्रकरणों के प्रषिक्षणार्थियों का 6 दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम स्टार स्वरोजगार प्रषिक्षण संस्थान खण्डवा में 13 अगस्त से आयोजित किया जा रहा है। निदेषक आरसेटी श्री साहिबराव गजरे ने बताया कि वे हितग्राही जिन्होंने इस योजना में ऋण लिया है वे प्रषिक्षण हेतु अपना आवेदन मय आवष्यक दस्तावेजों के साथ संस्थान में जमा कराकर प्रषिक्षण प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि माह अगस्त मेें जिले के विभिन्न बैंकों के बीसी का भी 6 दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम आगामी 27 अगस्त से प्रस्तावित है। जो भी बैंक बीसी जिन्होंने प्रषिक्षण प्राप्त नहीं किया है वे अपने नियुक्ति पत्र एवं अन्य आवष्यक दस्तावेज के साथ अपना आवेदन संस्था में शीघ्र जमा कराकर पंजीयन कराकर प्रषिक्षण प्राप्त कर सकते है।
निदेषक आरसेटी श्री गजरे ने बताया कि इसी प्रकार आगामी महीनांे में स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रषिक्षण संस्थान में जिले के ग्रामीण युवकोें के लिए बकरी पालन तथा डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट मैकिंग का 10 दिवसीय एवं ग्रामीण युवतियों व महिलाओं के लिए 30 दिवसीय महिला सिलाई तथा ब्यूटी पार्लर के निःषुल्क आवासीय प्रषिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाना है जो कि पूर्णतः निःषुल्क है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के जो भी युवक व युवतियां यह प्रषिक्षण प्राप्त करना चाहते है वे 20 अगस्त तक अपना आवेदन संस्था में जमा कराकर पंजीयन करा सकते है। प्रषिक्षण उपरांत प्रषिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए स्टार स्वरोजगार प्रषिक्षण संस्थान, हरसूद नाका, साई मंदिर के पास एन.व्ही.डी.ए. काॅलोनी, सिविल लाईन, खण्डवा में सम्पर्क कर सकते है।

No comments:

Post a Comment