AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 11 August 2018

गत 24 घंटों में जिले में हुई औसतन 4.8 मि.मी. वर्षा

गत 24 घंटों में जिले में हुई औसतन 4.8 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 11 अगस्त, 2018 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में औसतन 4.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा मापक केन्द्र खण्डवा में 14 मि.मी., हरसूद में 2 मि.मी., पुनासा में 6 मि.मी. व खालवा में 2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई। गत 1 जून 2018 से आज दिनांक तक जिले में 375.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष में आज दिनांक तक 441.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

No comments:

Post a Comment