निराश्रित वृद्ध व निःषक्तजनों को अब घर पर जाकर दिया जायेगा खाद्यान्न
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने अधिकारियों को दिए निर्देष
खण्डवा 11 अगस्त, 2018 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित उचित मूल्य की दुकानों पर आने में निःषक्त व वृद्धजनों को परेषानी होती है इनकी इस परेषानी को ध्यान में रखते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देष दिए गए है कि निराश्रित वृद्ध व निःषक्त उपभोक्ताओं को उनके हिस्से का खाद्यान्न उचित मूल्य दुकान का संचालक घर जाकर दें। उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत दुकान संचालक पीओएस मषीन लेकर निःषक्त व वृद्ध हितग्राही के घर खाद्यान्न सामग्री लेकर जायेगा तथा उसकी पात्रतानुसार सामग्री घर पर ही देकर आयेगा। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बताया कि प्रयोग के तौर पर जुलाई माह में सबसे पहले पुनासा विकासखण्ड में इस नवाचार को लागू किया गया था, जहां ऐसे 128 परिवार पहले चिन्हित किए गए और उन्हें इस नई व्यवस्था के तहत घर पर ही खाद्यान्न व केरोसीन उपलब्ध कराया गया। जुलाई माह के सफल प्रयोग के बाद अब जिले के सभी विकासखण्डों में इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत 1 से 5 तारीख के बीच हर माह दुकान संचालक अपने क्षेत्र के निराश्रित वृद्ध व निःषक्तजनों के घर जाकर खाद्यान्न व केरोसीन उन्हें देगा। दुकान संचालकों को हिदायत दी गई है कि वे ऐसे उपभोक्ताओं को सामग्री देकर उसका फोटो वाॅटसअप ग्रुप पर जिला प्रषासन को भेजेंगे। साथ ही दुकान संचालकों को यह निर्देष दिए गए है कि वे निराश्रित वृद्ध व निःषक्तजनों से उनके हाल चाल पूछेंगे तथा उन्हें अगर कोई परेषानी हो तो उनकी परेषानी से संबंधित आवेदन तैयार कर आवेदक के हस्ताक्षर कराकर अपने क्षेत्र के एसडीएम तक उस आवेदन को पहुंचायेंगे और एसडीएम संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से उनकी समस्या का निराकरण करायेंगे।

No comments:
Post a Comment