AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 11 August 2018

वीवीपैट मशीन के बारे में नागरिकों को दी जा रही है जानकारी

वीवीपैट मशीन के बारे में नागरिकों को दी जा रही है जानकारी

खण्डवा 11 अगस्त, 2018 - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले में मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से ईवीए मशीन संचालन और वीवीपेट मशीन संचालन संबंधी जानकारी से मतदाताओं को अवगत कराया जा रहा है। मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के ग्राम व नगरों में मतदाताओं को ईवीएम मशीन, वीवीपेट मशीन संचालन के बारे में आवश्यक जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। 
गत दिनों खालवा मंे आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आने वाले हजारों ग्रामीणों को वीवीपैट मषीन संचालन के बारे में समझाया गया। ग्रामीणों ने खुद मषीन के माध्यम से मतदान कर वीवीपैट मषीन संचालन की प्रक्रिया को देखा। इस दौरान खण्डवा की पूर्व महापौर श्रीमती भावना शाह ने भी मषीन संचालन की प्रक्रिया को समझा और वीवीपैट मषीन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।

No comments:

Post a Comment