AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 11 August 2018

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह खण्डवा में करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह खण्डवा में करेंगे ध्वजारोहण

खण्डवा 11 अगस्त, 2018 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 15 अगस्त को भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड में आयोजित किये जा रहे स्वतंत्रता दिवस के राज्य-स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। जिला मुख्यालयों पर मंत्रि-परिषद के सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष ध्वजारोहण करने के साथ मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। सामान्य प्रषासन विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह खण्डवा में स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस बुरहानपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगी और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगी। इसी तरह वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री जयंत मलैया दमोह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं निरूशक्तजन कल्याण मंत्री श्री गोपाल भार्गव सागर, वन, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार रायसेन, जल संसाधन, जनसंपर्क एवं  संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र दतिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुश्री कुसुम महदेले पन्ना, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन बालाघाट, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रुस्तम सिंह मुरैना, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे शहडोल में ध्वज फहरायेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

No comments:

Post a Comment