AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 6 August 2018

खालवा विकासखण्ड में गर्भवती व धात्री महिलाओं को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

खालवा विकासखण्ड में गर्भवती व धात्री महिलाओं को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

खण्डवा 6 अगस्त, 2018 - विकासखंड खालवा में खार सेक्टर के उप स्वास्थ्य केन्द्र ग्राम दांेगालिया में सेक्टर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित गई। स्वास्थ्य सुपरवाईजर मोहन मंसुरे व्दारा, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए शत्प्रतिशत टीकाकरण करवाने से 10 जानलेवा बीमारियों से बचाव होता है। उन्होंने बताया कि टी.बी, पोलियो, पिलिया, डिप्थेरिया, कालीखांसी टिटनेस निमोनिया, दस्त, खसरा, रतौंधी इन सब से बचने के लिए अपने बच्चों को समय पर सभी टीके लगवायें। स्तनपान की जानकारी देते हुए बताया कि मां का पहला गाढ़ा दूध अमृत के समान होता है जिसमें रोध प्रतिरोधनात्मक क्षमता में वृद्धि होती है। मां का दूध शिशु के लिए सम्पूर्ण आहार है शिशु को निमोनिया तथा दस्त से बचाता है शिशु को आगे जीवन में होने वाले गैर संचारी रोगों के खतरे को कम करता है, मानसिक विकास में वृद्धि करता है, शिशु को जन्म के 1 घण्टे के अन्दर स्तनपान अवश्य शुरू करें। उन्होंने बताया कि 6 माह के बाद उसे धीरे-धीरे उपरी तरल आहार जिसमें मस्ला हुआ केला, आलू, खिचड़ी आदि देवे तथा कम से कम दो 2 वर्षो तक स्तनपान जारी रखें। मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना की जानकारी दी गई। 
इस योजना के अंतर्गत गर्भावस्था के दौरान टीकाकरण कराने तथा प्रसव पूर्व चार जांच पूर्ण होने पर 4000 रू. की राशि का भुगतान किया जाता है तथा संस्थागत प्रसव व शिशु का टीकाकरण होने 12000 रू. का भुगतान किया जाता है। इस योजना का लाभ सिर्फ दो जीवित बच्चों तक दिया जाता है। परिवार कल्याण के तहत् छोटे परिवार का महत्व बताते हुए नसबंदी कराने वाले पुरूष हितग्राही को रू. 3000 व प्रेरक को रू. 400 तथा इसी प्रकार महिला नसबंदी कराने पर हितग्राही को रू. 2000 व प्रेरक को रू. 300 और यदि महिला प्रसव के पश्चात् एक सप्ताह के अन्दर नसबंदी कराती है तो उसे रू. 3000 दिये जायेगें। साथ ही बच्चों अंतराल रखने के लिए प्रसव के पश्चात् पी.पी.आई.यूसी.डी. लगाने पर महिला को रू. 300 दिये जायेगे। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव, कुपोषण, मौसमी बीमारियों से बचाव आदि जानकारी दी गई। बैठक में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, गर्भवती व धात्री महिलायें तथा उनकी सास भी उपस्थित थी।

No comments:

Post a Comment