स्तनपान-शिशु स्वास्थ्य विषय पर आकाशवाणी से फोन-इन कार्यक्रम का प्रसारण आज
खण्डवा 6 अगस्त, 2018 - स्तनपान-शिशु स्वास्थ्य विषय के संबंध में आशा कार्यकर्ताओं के लिए सजीव आशा फोन-इन कार्यक्रम 7 अगस्त को दोपहर 1ः15 से 2ः15 तक आकाशवाणी भोपाल से प्रसारित किया जायेगा। इस दौरान फोन नम्बर 0755-2660902, 2660903 पर आशा कार्यकर्ता सवाल पूछ सकती है। समस्त आशायें महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ग्राम आरोग्य केन्द्र में बैठकर रेडियो पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ खुद सुने तथा गांव के अन्य लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देकर सुनने के लिए प्रेरित करें।
No comments:
Post a Comment