सूक्ष्म व लघु उद्योग के बारे में जागरूकता कार्यक्रम 9 अगस्त को
खण्डवा 6 अगस्त, 2018 - भारत सरकार के एमएसएमई विकास संस्थान इंदौर तथा राष्ट्रीय लघु उद्योग इंदौर द्वारा आगामी 9 अगस्त को सूक्ष्म एवं लद्यु उद्योग के लिए संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के उद्देष्य से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम स्थानीय होटल केसल इन में प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र, खादी ग्रामोद्योग के अधिकारी भी संबोधित करेंगे तथा विभिन्न प्रषिक्षण संस्थानों के विषेषज्ञ, प्रषिक्षक सूक्ष्म लघु उद्योगों के संबंध में संचालित योजनाओं के बारे में बतायेंगे।
No comments:
Post a Comment