AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 9 August 2018

शांति समिति की बैठक सम्पन्न

शांति समिति की बैठक सम्पन्न

खण्डवा 9 अगस्त, 2018 - आगामी दिनों में आयोजित होने वाले पर्वो को आपसी सद्भाव व शांति के साथ मनायें। धार्मिक पर्वो के दौरान कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई कार्य न करें जिससे अन्य धर्म के व्यक्ति की भावनाएं आहत हो। यह बात कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने गुरूवार को शाम को कलेक्ट्रट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक में संबोधित करते हुए कही। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर सहित विभिन्न अधिकारी व शांति के सदस्य मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने नगर निगम आयुक्त को निर्देष दिए कि स्लाॅटर हाउस के अंदर व बाहर सीसीटीवी केमरे लगाए जायें तथा स्लाॅटर हाउस के आसपास नियमित साफ सफाई की व्यवस्था की जाये ताकि सड़क चलते लोगों को बदबू न आए।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र ने बैठक में कहा कि वैधानिक कार्य करने की किसी को मनाही नही है और अवैध कार्य किसी को नही करने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति ऐसी गतिविधियों में शामिल न हो जो अपराध की श्रेणी में आते हो। उन्होंने धार्मिक स्थलों के बाहर सीसीटीवी केमरे लगवाने की अपील शांति समिति के उपस्थित सदस्यों से की। श्रीमती मिश्र ने कहा कि गत दिनों बोहरा मस्जिद में हुई चोरी की घटना के अपराधी सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पकड़े गए है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर कोई भी असामाजिक कृत्य करने की अनुमति किसी को नही दी जायेगी तथा ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। 

No comments:

Post a Comment