आदिवासी वर्ग के सम्पूर्ण विकास के लिए कृत संकल्पित है प्रदेष सरकार
- स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह
खालवा में मनाया गया आदिवासी दिवस
खण्डवा 9 अगस्त, 2018 - प्रदेष के आदिवासी बहुल जिलों में गुरूवार को आदिवासी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में जिले के आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय खालवा के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रदेष के स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि प्रदेष सरकार ने आदिवासी वर्ग के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित कर रखी है। इन योजनाओं की मदद से आदिवासी वर्ग के युवा आगे बढ़ रहे है। सरकार ने आदिवासी वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार व उच्च षिक्षा के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि प्रदेष सरकार की योजनाओं की मदद से कई आदिवासी विद्यार्थी विदेषों में भी अध्ययन कर रहे है। कार्यक्रम मंे विषिष्ट अतिथि के रूप में खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हसीना बाई भाटे, खण्डवा की पूर्व महापौर श्रीमती भावना शाह, जनपद अध्यक्ष श्री अमित चैहान व जनपद उपाध्यक्ष श्री हरीष यादव, जिला सहकारी बैंक के संचालक श्री दिव्यादित्य शाह भी मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माॅं सरस्वति तथा टंट्या भील के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर किया गया है। कार्यक्रम में आदिवासी वर्ग के हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत मदद वितरित की गई। इससे पूर्व स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह का स्थानीय आदिवासी परम्परा से कार्यक्रम स्थल पर स्वागत किया गया तथा आदिवासी कलाकारों व स्कूल विद्यार्थियों ने आदिवासी लोकनृत्य प्रस्तुत किये।
स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व में गरीबी के कारण आदिवासी युवा योग्यता होने के बावजूद भी आगे नहीं बढ़ पाते थे। अब सरकार ने इतनी योजनाएं प्रारंभ की है कि गरीबी किसी के विकास में बाधक नहीं बन सकती। उन्होंने इस दौरान डाॅ. शीतल मसकोले को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया जो कि गरीब व आदिवासी वर्ग से होने के बावजूद एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह ने कहा कि अब आदिवासी बच्चों को केवल पढ़ाई की चिंता करना चाहिए उनकी बाकी सभी तरह की चिंताएं प्रदेष सरकार कर रही है। स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह ने कहा कि कोरकू भाषा में आदिवासी संस्कृति व गतिविधियों तथा सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए वन्या रेडियो प्रारंभ किया गया है। उन्होंने खालवा में आदिवासी संस्कृति संस्थान प्रारंभ कराने की बात भी कही है। स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह ने कहा कि इस आदिवासी संस्कृति संस्थान में आदिवासी लोक कला, आदिवासी लोक नृत्य, आदि से जुड़े प्रषिक्षण दिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि खालवा में शासकीय महाविद्यालय भी प्रारंभ कराया जायेगा।
कार्यक्रम के दौरान धार मंे आयोजित आदिवासी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि आदिवासी अपनी संस्कृति व विरासत को न भूले। उन्होंने कहा कि देष की आजादी में टंट्या भील व भीमा नायक के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि 2022 तक कोई भी आदिवासी परिवार कच्चे मकान में नहीं रहने दिया जायेगा, बल्कि सभी के लिए आवासीय भूमि व पक्के मकान की व्यवस्था की जायेगी। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोषी ने किया।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री नीलेष रघुवंषी ने बताया कि कोरकू भाषा में आदिवासी बच्चों के लिए तैयार पाठ्य सामग्री का विमोचन भी कार्यक्रम में किया गया। यह पाठ्य सामग्री आंगनवाड़ी व प्राथमिक शाला के आदिवासी वर्ग के छोटे बच्चों के लिए तैयार कराई गई है ताकि वे अपनी भाषा में अध्ययन कर सके। इस कार्यक्रम में दो एयर कडिषन एम्बूलेंस का लोकार्पण भी मंत्री श्री शाह ने किया।
No comments:
Post a Comment