उद्यानिकी फसलों के बीज लायसेंस प्राप्त करके ही बेचे जायें
खण्डवा 9 अगस्त, 2018 - जिले के सभी उद्यानिकी बीज विक्रेताओं को सूचित किया गया है कि उद्यानिकी के बीज विक्रय के लिये अनुज्ञप्ति अधिकारी उप संचालक उद्यान से अनुज्ञप्ति प्राप्त करके ही उद्यानिकी फसलों के बीजो का विक्रय करे। बीज निरीक्षक के निरीक्षण के दौरान यदि किसी बीज विक्रेता के पास अनुज्ञप्ति नही पाई तो उसके विरूद्ध सीड एक्ट 1966 और सीड (कंट्रोल) आर्डर 1983 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। जिसके लिए बीज विक्रेता स्वयं जिम्मेदार होंगे। अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के लिये बीज निरीक्षको विकासखण्ड खालवा, खण्डवा, हरसूद हेतु मोबाईल नंबर 9926035589, विकासखण्ड छैगांवमाखन, पुनासा ,वं किल्लौद हेतु 989356298 ,वं पंधाना हेतु 9691021371 से संपर्क किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment