उद्योगों के विकास हेतु जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
खण्डवा 9 अगस्त, 2018 - भारत सरकार एम.एस.एम.ई. विकास संस्थान इंदौर के सहयोग से राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम इंदौर के द्वारा गुरूवार को स्थानीय होटल केसल-इन में उद्योगों के विकास हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्री बूटासिंग इवाने, ने खण्डवा के औद्योगिक विकास में प्रशासन का पूर्ण सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाया। औद्योगिक संगठन इस्ट निमाड़ चेम्बर आॅफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज खण्डवा के अध्यक्ष श्री गुरमीतसिंह उबेजा ने खण्डवा जिले में उद्योगों की समस्या व औद्योगिक संगठनों की प्रमुख मांगों से अवगत कराया। एम.पी.एस.एस.आयोग भोपाल के अध्यक्ष श्री कैलाश अग्रवाल ने खण्डवा जिले में लगने वाले संभावित उद्योगों की जानकारी दी जो कि मुख्यतः रेडीमेड गारमेंट, सोयाबीन, फेब्रीकेशन इत्यादि पर आधारित हैं। कार्यक्रम में एम.एस.एम.ई. विकास संस्थान इंदौर से आये अधिकारीगण श्री निलेश त्रिवेदी व श्री आर.के.मोहनानी के द्वारा उद्योगों के विकास हेतु कार्यालय विकास आयुक्त एम.एस.एम.ई. नई दिल्ली की समस्त योजनाओं के बारे में उपयोगी जानकारी दी। श्री त्रिवेदी सहायक निदेशक ने बताया कि खण्डवा का दादाजी इन्स्टीट्यूट आॅफ इंजिनियरिंग एण्ड टेक्नालाॅजी ने एम.एस.एम.ई. मंत्रालय की बिजनेस इन्क्यूबेशन स्कीम के तहत आवेदन किया है । यदि यह भारत सरकार के द्वारा स्वीकृत होता है तो संस्थान को खण्डवा के उद्यमियों के बिजनेस आईडिया पर कार्य हेतु लगभग 6,25,000/- प्रति आईडिया अधिकतम 62,50,000/- की राशि का प्रावधान है । श्री त्रिवेदी सहायक निदेशक ने बताया कि उद्योगों के संगठनों विशेषतः आईल मिल उत्पादकों ने एम.एस.एम.ई.मंत्रालय की लीन क्लस्टर स्कीम में आवेदन करने की इच्छा जाहिर की है। इसमें लगभग 36,00,000/- रूपये की राशि का प्रावधान हैं। राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के उप महाप्रबंधक श्री यू.के.दास ने उनके विभाग की 20 प्रतिशत पब्लिक प्रोक्यूरमेंट पाॅलिसी की विस्तार से जानकारी दी। खादी ग्रामोद्योग आयोग के सहायक निदेशक श्री पी.के.जैन उनके विभाग से संबंधित उद्योगों को सहायता प्रदान करने वाली योजनाओं की जानकारी दी । श्री विनोद कुमार सिंन्हा एल.डी.एम. लीड बैंक मैनेजर ने बैंक की उद्योग स्थापना व विकास में उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी। श्री टी.के. पवांर उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण विभाग म.प्र.शासन ने खाद्य उत्पादों के विकास हेतु योजनाओं की जानकारी दी। श्री आदित्य मोहन गुप्ता सहायक प्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केन्द्र खण्डवा ने समस्त स्वरोजगार योजनाओं व उद्योगों को सहायता करने वाली योजनाओं की जानकारी दी। श्री राजेश कुमार ने जेम पोर्टल, स्र्टाटअप स्कीम व वेण्डर डेव्लपमेंट प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 150 वर्तमान व भावी उद्यमियों ने भाग लिया और सभी ने प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। अंत में श्री राजेन्द्र पाटीदार प्रभारी महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केन्द्र खण्डवा ने आभार प्रदर्शन किया।


No comments:
Post a Comment