जिला चिकित्सालय मंे ‘ई-हाॅस्पिटल‘ व्यवस्था का सांसद श्री चौहान ने किया शुभारंभ
खण्डवा 11 अगस्त, 2018 - क्षेत्रीय सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने जिला चिकित्सालय खण्डवा में ई-हाॅस्पिटल व्यवस्था का शुभारंभ किया। सिविल सर्जन डाॅ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि शासन के निर्देष अनुसार ई- हाॅस्पिटल व्यवस्था पहले चरण में 30 जिलों में प्रारंभ की गई है। इस व्यवस्था के लागू हो जाने से नागरिकों को काफी सुविधा होगी। इस व्यवस्था से मरीजों को अपना ओपीडी पंजीयन व आईपीडी पंजीयन आॅनलाइन कराने की सुविधा मिलेगी, साथ ही उनकी बीमारी संबंधी पूरा रिकार्ड भी आॅनलाइन उपलब्ध रहेगा।

No comments:
Post a Comment