जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध है विधानसभा निर्वाचन संबंधी जानकारी
खण्डवा 11 अगस्त, 2018 - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी खण्डवा की वेबसाइट http://www.khandwa.nic.in/ae2018.htm पर विधानसभा निर्वाचन के संबंध में जानकारी आॅनलाइन उपलब्ध है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने बताया कि वेबसाइट पर भारत निर्वाचन आयोग के आदेष, परिपत्र, सूचनाएं, बीएलओ की सूची, संदर्भ सामग्री, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल की वेबसाइट की लिंक, भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली की वेबसाइट की लिंक, मतदाता सूची, वीवीपैट संबंधी विस्तृत जानकारी, मतदान केन्द्रों की सूची, प्रषिक्षण सामग्री व अन्य संदर्भ सामग्री उपलब्ध कराई गई है। साथ ही मतदाता जागरूकता संबंधी वीडियो व प्रजेन्टेंषन भी इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा निर्वाचन के संबंध में जारी किए जाने वाली निविदाएं भी इस वेबसाइट पर उपलब्ध है।

No comments:
Post a Comment