AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 11 August 2018

14 अगस्त को मनाया जायेगा ‘‘शहीद सम्मान दिवस‘‘

14 अगस्त को मनाया जायेगा ‘‘शहीद सम्मान दिवस‘‘ 

खण्डवा 11 अगस्त, 2018 - देष के लिए जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को सम्मान देने के लिए आगामी 14 अगस्त को शहीद सम्मान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय प्रदेष सरकार ने लिया है। गृह विभाग द्वारा जारी निर्देष अनुसार 14 अगस्त को सभी जिलों में जहां शहीदों के परिवार निवासरत है इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। कार्यक्रम स्थल पर देषभक्ति गीतों का प्रसारण किया जायेगा तथा देषभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इन कार्यक्रमों में शहीदों के परिवारजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जायेगा। यह कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से शहीदों के निवास वाले ग्राम के किसी सामुदायिक भवन में आयोजित किया जायेगा। जारी निर्देषों में कहा गया है कि देष के लिए शहीद सैनिकों की जिस स्कूल में षिक्षा दीक्षा हुई हो उन स्कूलों में भी शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। सभी कार्यक्रमों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जायेगा। गृह विभाग द्वारा जारी निर्देषों के तहत शहीद सम्मान दिवस पर शहीदों के परिवारजनों को प्रमाण पत्र वितरित किए जायेंगे। 

No comments:

Post a Comment