जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट पर अब सोशल मीडिया टूल्स भी हैं उपलब्ध
आमजन को भी अब मिलने लगे हैं ई-मेल पर तत्काल नये-नये समाचार
खण्डवा 8 अगस्त, 2018 - जनसंपर्क विभाग की सर्वाधिक लोकप्रिय वेबसाइट www.mpinfo.org के जरिये आमजन तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के लिये लगातार नवाचारी प्रयास किये जा रहे हैं। जनसम्पर्क संचालनालय की इस वेबसाइट में हाल ही में सब्स्क्राइब प्रेस रिलीज आई-कॉन बनाया गया है। इसके माध्यम से पत्रकार और मीडिया-कर्मी के साथ-साथ आम आदमी भी इसे सब्स्क्राइब कर सकते हैं। सब्स्क्राइब करने के बाद यूजर को ई-मेल पर नये समाचार तत्काल प्राप्त होने लगेंगे। इसी के साथ, यह सुविधा अभी पॉप-अप पर भी उपलब्ध है। इससे यूजर को वेबसाइट खोलते ही सब्स्क्राइस करने के लिये पूछा जा रहा है।
शेयरिंग टूल का हो रहा हैं उपयोग
जनसम्पर्क विभाग ने सोशल मिडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार के लिये शेयरिंग-टूल का उपयोग शुरू किया है। इसमें वाट्स-अप, फेसबुक, ट्वीटर और गुगल-प्लस के टूल को जोड़ा गया है। इसके माध्यम से नागरिक सीधे जानकारी को शेयर कर सकेंगे। यही नहीं, सभी शासकीय विभाग के सोशल मिडिया एकाउन्ट्स भी एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। इसी के साथ, कलेक्टर-कमिश्नर और पी.आर.ओ. के भी सोशल मिडिया एकाउन्ट्स उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। इस वेबसाइट पर ई-कार्नर में ई-न्यूज लेटर, ई-मैगजीन में मध्यप्रदेश संदेश और ई-रोजगार और निर्माण में रोजगार और निर्माण का नया अंक भी तुरंत उपलब्ध करवाया जा रहा है।
जिलों की जानकारियां भी उपलब्ध
जनसम्पर्क विभाग द्वारा www.mpinfo.org और www.dprmp.org पर संचालनालय और जिलों से जारी समाचार सहित अन्य जानकारियाँ उपलब्ध हैं। एक समय था जब जनसंपर्क विभाग द्वारा केवल प्रिंट मीडिया को ही सामग्री उपलब्ध कराई जाती थी। लेकिन वर्तमान समय में युवा पीढ़ी के रुझान को देखते हुए जनसंपर्क विभाग मध्यप्रदेश शासन ने मध्य प्रदेश के सभी जिलों के जनसंपर्क कार्यालयों को सोशल मीडिया से जोड़ा हैं। जनसंपर्क खण्डवा द्वारा ट्विटर के माध्यम से शासन-प्रशासन के अपडेट सहित शासन की कल्याणकारी योजनाओं को प्रसारित किया जा रहा हैं। फेसबुक, ट्विटर और उसके रिट्वीट के माध्यम से जनसंपर्क की खबर प्रतिदिन हजारों लोगों तक पहुंच रही हैं।
No comments:
Post a Comment