AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 8 August 2018

कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन 10 अगस्त तक

कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन 10 अगस्त तक

खण्डवा 8 अगस्त, 2018 - संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार वर्ष 2017-18 में सर्वोत्तम कार्य करने वाले कृषकों को विकासखण्ड स्तरीय कृषक पुरस्कार सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार देने की व्यवस्था दी गई है। कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन 10 अगस्त तक आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री आनंद सिंह सोलंकी ने बताया कि जिले के ऐसे इच्छुक कृषक जिनके द्वारा फसल उत्पदान, उद्यानिकी, कृषि यंत्र कार्य, पशुपालन, मत्स्य में सर्वोत्तम कार्य किया हो अपना आवेदन ब्लाॅक टेक्नोलाॅजी मैनेजर विकासखण्ड कार्यालय से प्राप्त कर आवेदन संपूर्ण जानकारी सहित 10 अगस्त तक अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय के यहां जमा कर सकते है। पात्र कृषकों का चयन शासन द्वारा गठित समिति द्वारा किया जावेगा। 

No comments:

Post a Comment