अब हर शुक्रवार को किसानों को वीडियो कान्फे्रंस में दिया जायेगा मार्गदर्षन
10 अगस्त से शुरू होगी यह नई व्यवस्था
खण्डवा 7 अगस्त, 2018 - जिले के किसानों को कृषि एवं कृषि से संबंद्ध तकनीकी समस्याओं एवं समसामयिक सलाह जैसे नवीन किस्मों का चयन, बीजोपचार, रोग, कीट-व्याधी एवं अन्य नवीन कृषि तकनीकी के संबंध मंे जानकारी लेने के लिए अब कही भटकने की जरूरत नहीं है। अब उन्हें प्रत्येक शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से उनकी खेती संबंधी जिज्ञासाओं के जवाब उनके जनपद मुख्यालय पर ही मिल सकेंगे। कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने बताया कि यह नई व्यवस्था आगामी 10 अगस्त से जिले में प्रारंभ होने जा रही है। किसानों को उनके सवालों के जवाब जिला स्तर के कृषि वैज्ञानिक, कृषि, उद्यानिकी, पषु चिकित्सा, मत्स्य, रेषम विभाग अधिकारियो के द्वारा वीडियो कान्फे्रंस के माध्यम से दिए जायेंगे। जो किसान भाई इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते है वे अपने क्षेत्र के ग्रामीण किसान विस्तार अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है जो उन्हें जनपद स्तरीय वीडियो कान्फ्रेंस कक्ष में ले जाकर उनकी खेती संबंधी समस्याओं का निराकरण करायेंगे। उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि हर शुक्रवार को अपरान्ह 3 बजे से 4 बजे तक यह वीडियो कांफें्रस का आयोजन होगा। इस कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए परियोजना संचालक आत्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
No comments:
Post a Comment