AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 7 August 2018

हिमाचल प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर 11 अगस्त को हनुवंतिया आयेंगे

हिमाचल प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर 11 अगस्त को हनुवंतिया आयेंगे

खण्डवा 7 अगस्त, 2018 - हिमाचल प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर आगामी 11 अगस्त को दो दिवसीय प्रवास पर जिले के हनुवंतिया आयेंगे। श्री ठाकुर इस दौरान बोरियामाल टापू का भ्रमण करेंगे व मध्यप्रदेष में पर्यटन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यो के संबंध में पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक से जानकारी प्राप्त करेंगे। 
हिमाचल प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री ठाकुर 11 अगस्त को शाम 5ः35 बजे पीथमपुर जिला धार से हेलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान कर सायं 6 बजे हनुवंतिया आयेंगे तथा हनुवंतिया में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन सुबह 7 बजे से मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेष श्री ठाकुर बोरियामाल टापू का दौरा करेंगे तथा वापस सुबह 9 बजे हनुवंतिया रिसोर्ट आयेंगे। इसके बाद प्रातः 10ः30 बजे से श्री ठाकुर मध्यप्रदेष में पर्यटन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यो के संबंध में पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री टी. अलैया राजा से जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके बाद प्रातः 11ः30 बजे खरगोन जिले के ग्राम बागड़ा के लिए श्री ठाकुर हेलिकाॅप्टर से प्रस्थान करेंगे। 

No comments:

Post a Comment