AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 7 August 2018

घर बैठे मिली नगद पेंषन, तो बच्चूसिंह और देवराम की खुषी का न रहा ठिकाना

सफलता की कहानी

घर बैठे मिली नगद पेंषन, तो बच्चूसिंह और देवराम की खुषी का न रहा ठिकाना
‘‘पेंषन आपके द्वारा योजना‘‘ वृद्धजनों के लिए बनी वरदान 

खण्डवा 7 अगस्त, 2018 - प्रदेष सरकार गरीबों और पिछड़ों के कल्याण के लिए नित नई-नई योजनाएं प्रारंभ कर रही है, जिनका लाभ लेकर हितग्राही बहुत खुष होते है। इसी कड़ी में मंगलवार से प्रदेष के 8 जिलों में प्रारंभ ‘‘पेंषन आपके द्वार‘‘ योजना भी है, जिसके तहत वृद्ध, विकलांग व कल्याणी पेंषनधारकों को अब बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं है। इन गरीब वृद्धजनों को आज से बैंक के प्रतिनिधि उनके घर जाकर पेंषन देने लगे है। 
 जिले के छैगांवमाखन विकासखण्ड के ग्राम देषगांव निवासी 75 वर्षीय देवराम पुत्र फत्तु आज सुबह अपने घर बैठकर इस बात की चिंता कर रहे थे कि पेंषन निकालने कैसे बैंक तक जायें, क्योंकि बुढ़ापे में चला फिरा जाता नहीं। गरीबी में बुढ़ापे में देवराम का एक मात्र सहारा पेंषन के यही 300 रू. है, जिसके सहारे गुजर बसर हो रही है। देवराम बताते है कि पिछले कई माह से वह पेंषन लेने बैंक तक जाने में बड़ा परेषान होता था। जैसे तैसे बैंक पहुंच भी जाता तो वहां दिन भर लाइन में लगा रहता था आज सुबह 11 बजे जब एक अनजान व्यक्ति ने आकर बताया कि वह स्टेट बैंक आॅफ इंडिया का बैंक करस्पोडेंट राजेष चैहान है और शासन की इस नई योजना के तहत उसे घर बैठे पेंषन देने आया है तो देवराम की खुषी का ठिकाना न रहा। इसी तरह की खुषी जनपद छैगांव माखन की ग्राम पंचायत भोजखेड़ी के 77 वर्षीय वृद्ध बच्चूसिंह पुत्र छीतूसिंह को भी मिली। जिन्हें इंदिरागांधी वृद्धा पेंशन योजना के तहत घर बैठे 300 रूपये मिल गए। बच्चूसिंह ने इस अवसर पर बताया कि मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चैहान द्वारा प्रारंभ की गई इस नई योजना से तो उनकी बहुत बड़ी परेषानी दूर हो गई है, क्योंकि बुढ़ापे में चलने फिरने से मोहताज होने के बाद हर माह देषगांव जाकर बैंक से पैसे निकालने में उसे बहुत परेषानी होती थी। अब इस ‘‘पेंशन आपके द्वार‘‘ योजना ने बच्चूसिंह की परेषानी दूर कर दी है। 
उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री संजय भारद्वाज ने बताया कि पेंषन नगद भुगतान की यह योजना खण्डवा सहित प्रदेष के 8 जिलों में आज से लागू हो गई है। इस योजना के तहत बैंक करेस्पोडेंट संबंधित गरीब पेंषनधारियों को घर जाकर नगद भुगतान करता है। उन्होंने बताया कि पेंषन आपके द्वारा योजना के तहत आज से खण्डवा जिले में 134 ग्राम पंचायतों के लगभग 23 हजार से अधिक हितग्राहियों को उनके घर जाकर नगद पेंषन वितरित  होना प्रारंभ हो गई है।

No comments:

Post a Comment