पैथोलाॅजी जांच के लिए सेम्पल कलेक्षन आज से ही शुरू करें
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए निर्देष
खण्डवा 7 अगस्त, 2018 - जिले के जिन शासकीय अस्पतालों में पैथोलाॅजी जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां के मरीजों की पैथोलाॅजी जांच पास के ऐसे अस्पतालों में कराई जायें जहां इस तरह की सुविधा उपलब्ध है। इस संबंध में पहले भी निर्देष दिए गए थे लेकिन अभी तक पालन शुरू नहीं हुआ है। अतः हर हाल में बुधवार से ही पैथोलाॅजी जांच के लिए आने वाले मरीजों के खून, पैषाब, मल, खखार आदि के सेम्पल लेकर पास के बड़े अस्पताल भिजवाना सुनिष्चित किया जायें। यह निर्देष कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने मंगलवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि यह नई व्यवस्था जिन अस्पतालांे में कल से प्रारंभ नहीं होगी उस क्षेत्र के विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों व इसके लिए अन्य जिम्मेदार अधिकारियों का वेतन तब तक रूका रहेगा जब तक कि वे पैथोलाॅजी जांच हेतु सेम्पल कलेक्षन की यह व्यवस्था सही तरीके से प्रारंभ नहीं कर देते।
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों व सेक्टर सुपरवाइजर की संयुक्त बैठक हर सप्ताह आयोजित करने के निर्देष भी दिए, ताकि टीकाकरण कार्य सही तरीके से जिले में हो सके। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्षन वितरण की भी विस्तार से समीक्षा की तथा इस संबंध में की जा रही डाटा फीडिंग की गति बढ़ाने के निर्देष जिला आपूर्ति अधिकारी श्री डी.एस. मुजाल्दे को दिए। उन्होंने उपसंचालक कृषि को जिले में सोईल हेल्थ कार्ड वितरण कार्य में गति लाने , किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने व नाडेप टांके बनवाकर किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भी निर्देष दिए। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने जिला परियोजना समन्वयक षिक्षा विभाग श्री नीलेष रघुवंषी को निर्देष दिए कि जिन स्कूलों में षिक्षकों की कमी है वहां ज्ञान सेतू पाठ्यक्रम के माध्यम से एलईडी टीवी या रेडियो से बच्चों को लेक्चर्स दिखाए व सुनाएं जायें ताकि षिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
No comments:
Post a Comment