आगामी 9 अगस्त को मनाया जायेगा आदिवासी दिवस
खण्डवा 6 अगस्त, 2018 - आगामी 9 अगस्त को प्रदेष के आदिवासी बहुल जिलों में आदिवासी कल्याण दिवस के रूप में मनाया जायेगा। कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने इसी क्रम में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देष दिए है कि आदिवासी विकासखण्ड खालवा में विकासखण्ड स्तर पर 9 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किए जाये जो आदिवासी संस्कृति पर केन्द्रित हो। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जनजाति कलाकारों तथा आदिवासी कला मंडलियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाये। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने निर्देष दिए कि इस अवसर पर आदिवासी वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की व्यवस्था भी की जाये तथा आदिवासी परिवारों को वनाधिकार पट्टे वितरण जो शेष रह गए है वे वितरित कराये जाये।
No comments:
Post a Comment