AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 6 August 2018

आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत हितग्राहियों को राषि वितरित

आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत हितग्राहियों को राषि वितरित

खण्डवा 6 अगस्त, 2018 - प्रदेष सरकार ने दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के उद्देष्य से गौवंष पालन मंे पषुपालकों को मदद करने के लिए आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना प्रारंभ की है। इस योजना के तहत सभी वर्गो के हितग्राहियों को आर्थिक मदद दी जाती है। परियोजना की अधिकतम सीमा 10 लाख रू. है। पषुपालक को कम से कम 5 पषु पालने होगे। परियोजना लागत का 75 प्रतिषत राषि बैंक ऋण के माध्यम से हितग्राही को दिलाई जायेगी, शेष राषि की व्यवस्था मार्जिन मनी सहायता व हितग्राही को अंषदान के रूप में की जाती है। महाप्रबंधक जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक ने बताया कि इस योजना के तहत जिले के जिन हितग्राहियों के प्रकरण स्वीकृत किए गए है उनमें ग्राम मोहनियाकला के दिलीप सिंह, दोहत के राजेष सिंह, छनेरा की प्रेम बाई, चारखेडा के लक्ष्मीनारायण, मेधारानी की देवका बाई, कालापाटा के रूप सिंह, बडंग्या के कमल व भगवानदास, सिरपुर के सूरज, सुकवी के जितेन्द्र व विकास, अम्बापाट की गंगा बाई व माखनलाल तथा राजगढ़ के भरत के 6-6 लाख रूपये के प्रकरण स्वीकत किए गए हे। इसके अलावा छनेरा के सत्यनारायण, सुरेष कुमार व चारखेडा के बालाराम के 10-10 लाख रूपये के प्रकरण स्वीकृत किए गए है। 

No comments:

Post a Comment