AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 6 August 2018

आज से जिले की 134 पंचायतों के 23214 गरीबों को घर पर ही मिलेगी पेंषन

आज से जिले की 134 पंचायतों के 23214 गरीबों को घर पर ही मिलेगी पेंषन

खण्डवा 6 अगस्त, 2018 - सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दी जाने वाली कल्याणी पेंषन, निःषक्त पेंषन, वृद्धावस्था पेंषन अब हितग्राही के घर जाकर दी जायेगी। कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने बताया कि खण्डवा सहित प्रदेष के 8 जिलों में 7 अगस्त से ‘‘पेंषन आपके द्वार‘‘  योजना लागू हो रही है। इस योजना के तहत बैंक करेस्पोडेंट संबंधित गरीब पेंषनधारियों को घर जाकर नगद भुगतान करेगा। उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःषक्तजन कल्याण श्री संजय भारद्वाज ने बताया कि पेंषन आपके द्वारा योजनांतर्गत खण्डवा जिले में 134 ग्राम पंचायतों के 23214 हितग्राहियों को लगभग 73 लाख रूपये की राषि वितरित की जायेगी। उन्होंने बताया कि इन 134 पंचायतों में बलड़ी विकासखण्ड की 5 ग्राम पंचायतों के 1150 हितग्राहियों के लिए 3,56,800 रू. की राषि वितरित की जायेगी। इसी तरह छैगांवमाखन विकासखण्ड की 6 ग्राम पंचायतों के 1166 हितग्राहियों के लिए 3,66,200 रू., हरसूद विकासखण्ड की 19 ग्राम पंचायतों के 2371 हितग्राहियों के लिए 7,51,100 रू., खालवा विकासखण्ड की 8 ग्राम पंचायतों के 1960 हितग्राहियों के लिए 6,17,200 रू., खण्डवा विकासखण्ड की 27 ग्राम पंचायतों के 4554 हितग्राहियों के लिए 14,47,000 रू., पंधाना विकासखण्ड की 39 ग्राम पंचायतों के 6661 हितग्राहियों के लिए 21,08100 रू. एवं पुनासा विकासखण्ड की 30 ग्राम पंचायतों के 5352 हितग्राहियों के लिए 16,97,400 रू. की राषि वितरित की जायेगी।

No comments:

Post a Comment