हनुवंतिया में आज से होगी राज्य निर्वाचन आयुक्तों की नेशनल कांफ्रेंस
देष के 19 राज्यों के निर्वाचन आयुक्त होंगे शामिल
खण्डवा 7 नवम्बर, 2017 - मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 8 से 10 नवम्बर तक हनुवंतिया, जिला खण्डवा में राज्य निर्वाचन आयुक्तों की 26वीं नेशनल कांफ्रेंस आयोजित की जा रही है। इस कांफ्रेंस में 19 राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मिलित हो रहे हैं। कांफ्रेंस में विशेष रूप से नयी तकनीक, वी. वी. पेट के उपयोग एवं सर्वोच्च तथा उच्च न्यायालयों द्वारा निर्वाचन संबंधी जारी आदेशों पर भी विचार होगा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा सभी राज्य निर्वाचन आयुक्तों को राज्य अतिथि घोषित किया गया है। मध्यप्रदेष के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि प्रति वर्ष आयोजित होने वाली इस कांफ्रेंस में राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त अपनी संस्थाओं तथा उनके द्वारा नियोजित निर्वाचनों के निष्पादन में आयी चुनौतियों तथा संभावनाओं पर चर्चा करते हैं। उनके द्वारा किये गये नवाचारों और सुधारों से वे एक-दूसरे को अवगत कराते हैं। इस आपसी संवाद से निर्वाचन प्रक्रिया में राष्ट्रीय स्तर पर सुधार की संभावनाएं बनती है।
मध्यप्रदेष के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने बताया कि इस नेषनल कान्फें्रस में जिन राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त शामिल होने की स्वीकृति प्राप्त हुई है उनमें अरूणाचल प्रदेष के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री हेग कोजिन, असम के श्री एच.एन. बोहरा, बिहार के श्री अषोक चौहान, छत्तीसगढ़ के श्री ठाकुर रामसिंह, दिल्ली एवं चंडीगढ़ के श्री एस.के. श्रीवास्तव, गोवा के श्री आर.के. श्रीवास्तव, गुजरात के डॉ. वरेष सिन्हा, हरियाणा के डॉ. दिलीप सिंह, हिमाचल प्रदेष के श्री पी. मित्ररा, झारखण्ड के श्री एन.एन. पाण्डे, कर्नाटक के श्री पी.एन.श्रीनिवासाचार्य, केरल के श्री व्ही. भाष्करन, महाराष्ट्र के श्री जे.एस. सहारिया, राजस्थान के श्री प्रेमसिंह मेहरा, तेलंगाना के श्री वी.नागी रेड्डी, त्रिपुरा के श्री जी. कामेष्वर राव, पष्चिम बंगाल के श्री ए.के. सिंह, जम्मूकष्मीर के राज्य निर्वाचन आयुक्त शालीन काबरा एवं केन्द्र शासित प्रदेषों के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री नरेन्द्र कुमार शामिल है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्षों में क्रमशरू छत्तीसगढ़, तेलंगाना एवं गुजरात राज्यों में वहां के राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था।
No comments:
Post a Comment