खण्डवा में 16 व हरसूद में 8 मि.मी. हुई वर्षा
खण्डवा 1 सितम्बर 2016 - गत 24 घंटो में जिले में औसतन 6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र में कुल 16 मि.मी. व हरसूद के वर्षा मापक यंत्र में कुल 8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पंधाना व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 1217 मि.मी., नया हरसूद में 731.3 मि.मी., पंधाना में 447.5 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 366.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 सितम्बर तक जिले में मात्र 690.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 सितम्बर तक खण्डवा में 1199 मि.मी., नया हरसूद में 701.3 मि.मी. व पंधाना में 606 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 1 सितम्बर तक कुल 835.4 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी।
No comments:
Post a Comment