AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 15 September 2016

गत 24 घंटों में खण्डवा में 19 व पुनासा में 20 मि.मी. वर्षा हुई

गत 24 घंटों में खण्डवा में 19 व पुनासा में 20 मि.मी. वर्षा हुई

खण्डवा 15 सितम्बर 2016 - गत 24 घंटो में जिले में औसतन 9.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र में कुल 19 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कुल 20 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि हरसूद व पंधाना के वर्षा मापक यंत्र मंे कोई वर्षा दर्ज नही हुई। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 1236 मि.मी., नया हरसूद में 731.3 मि.मी., पंधाना में 461.5 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 386.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 15 सितम्बर तक जिले में मात्र 703.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 15 सितम्बर तक खण्डवा में 1258 मि.मी., नया हरसूद में 701 मि.मी. व पंधाना में 643 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 15 सितम्बर तक कुल 867.4 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी।

No comments:

Post a Comment