जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती नायक ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
खण्डवा 5 जुलाई, 2016 - प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे शासन के निर्देषानुसार जिले के विभिन्न कार्यालयों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत अधिकारी अपने विभाग से संबंधित आवेदनों का निराकरण करते है। इसीक्रम मंे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को नागरिकों के आवेदनों पर सुनवाई की गई। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक व अन्य जिला अधिकारियों के समक्ष आज डेढ़ सौ से अधिक नागरिकों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किये। जनसुनवाई में ग्राम कोटवाड़ा निवासी ओंकार सिंह , संतोषी माता वार्ड खण्डवा निवासी कविता व गणेष तलाई निवासी सुनिता चौरसिया एवं खेड़ीकित्ता ग्राम निवासी नूर बी ने अपना नाम गरीब परिवारों की सूची में जुड़वाने तथा नीला राषन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कलेक्टर श्रीमती नायक को दिया, जिस पर उन्होंने संबंधित तहसीलदार से आवेदक की गरीबी का परीक्षण कराकर पात्रता अनुसार राषन कार्ड बनवाने के निर्देष दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना व अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना सहित विभिन्न जिला अधिकारी, एसडीएम श्री शाष्वत शर्मा मौजूद थे।
जनसुनवाई में ग्राम चिकली तहसील हरसूद निवासी माधुरी पिता राधेष्याम ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में मिलने वाली सहायता राषि न मिलने संबंधी षिकायत की, जिस पर कलेक्टर श्रीमती नायक ने उपसंचालक सामाजिक न्याय को मामले का परीक्षण कर सहायता दिलाने के निर्देष दिए। इसी तरह गंज बाजार सिकन्दर ने अपनी पत्नी रूबिना की प्रसूति के बाद जननी सुरक्षा योजना की राषि न मिलने की षिकायत कलेक्टर श्रीमती नायक से की, जिस पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को राषि दिलाने के निर्देष दिए। ग्राम सतवाड़ा निवासी दिलीप एवं खण्डवा निवासी विजय शंकर ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में अपना आवेदन जनसुनवाई में दिया, जिस पर तहसीलदार खण्डवा को अतिक्रमण हटवाने के निर्देष दिए गए। भगवानपुरा निवासी शांताबाई एवं गांधवा निवासी सुखराम ने राजस्व अभिलेख में संषोधन के लिए आवेदन दिया, जिस पर संबंधित तहसीलदार को राजस्व अभिलेखों का परीक्षण कर आवष्यक संषोधन करने के निर्देष दिए।
No comments:
Post a Comment