जिला अधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से कर सकेंगे योजनाओं की समीक्षा
खण्डवा 8 जुलाई, 2016 - जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों पर वीडियो कांफें्रसिंग कक्ष स्थापित कर उन्हें जिला ई गवर्नेस कार्यालय खण्डवा के वीडियो कांफें्रसिंग कक्ष से जोड़ दिया गया है। कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने बताया कि वे आवष्यकता अनुसार विभिन्न योजनाओं की समीक्षा वीडियो कांफें्रसिंग के माध्यम से समय समय पर करेंगी। उन्होंने बताया कि सभी जिला अधिकारी अपने खण्ड स्तरीय अधिकारियों की भी वीडियो कांफें्रसिंग के माध्यम से बैठक ले सकेंगे। कलेक्टर श्रीमती नायक ने विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देष दिए है कि वे जिस दिन अपने अधिनस्थ खण्ड स्तरीय अधिकारियों से वीडियो कांफें्रसिंग के माध्यम से चर्चा करना चाहे तो उसे एक दिन पूर्व ई गवर्नेस मेनेजर से सम्पर्क कर समय का निर्धारण करा लें तथा अपने खण्ड स्तरीय अधिकारियों की जानकारी दे दें ताकि वे भी अपने विकासखण्ड मुख्यालय के वी.सी. रूम में उपस्थित हो सके।
No comments:
Post a Comment