जनसंख्या स्थिरता माह मंे परिवार नियोजन की सलाह देंगे दम्पतियों को
खण्डवा 8 जुलाई, 2016 - आगामी 11 जुलाई से 11 अगस्त 2016 तक जनसंख्या स्थिरता माह मनाया जायेगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर घर जाकर परिवार को नियोजित रखने के अस्थायी व स्थायी उपाय बताकर दम्पतियों को प्रेरित करेंगे। नये नारे ‘‘जिम्मेदारी निभाओं- प्लान बनाओ’’ के साथ छोटा परिवार होने के लाभों से अवगत कराते हुए- छोटा परिवार से परिवार का सम्पूर्ण विकास, शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक लाभ होगा तथा बच्चों का पालन पोषण ठीक ढंग से किया जा सकेगा ‘‘खुशहाल परिवार का मंतर, दो बच्चों में तीन साल का अन्तर’’ का संदेश समुदाय, समाज व ग्रामीणों दिया जा रहा है । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. अवास्या ने बताया कि माह जुलाई में जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं पर परिवार कल्याण के नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रेरित योग्य दम्पतित्यों की नसबंदी की जागेयी । ऐसे योग्य दम्पत्तियों कोे जो अपना परिवार पूर्ण करते हुए परिवार कल्याण के स्थायी साधानों को अपना चुकें है और बी.पी.एल. परिवार के है उन्हें प्रेरणा योजना का लाभ दिया जायेगा । इस योजना में का लाभ उन दम्पतियों को दिया जाता है, जिनमें विवाह के समय महिला की उम्र 19 से अधिक होना चाहिए एवं प्रथम संतान विवाह के 2 वर्ष के पश्चात् होना चाहिए और दूसरी संतान 3 वर्ष के अन्तराल से हुई हो और एक वर्ष के अन्दर पति या पत्नि नसबंदी करा ली हो तथा वर्तमान में महिला की उम्र 30 वर्ष से अधिक न हो। इस योजना में दोनों बच्चें पुत्र होने पर रू. 15000/- एक पुत्र-एक पुत्री होने पर रू. 17000/- तथा दोनों पुत्रियां होने पर रू. 19000/- का अवार्ड के रूप में किसान विकास पत्र दिया जाता है।
No comments:
Post a Comment