AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 July 2016

हरसूद में हुई 7 मि.मी. वर्षा

हरसूद में हुई 7 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 8 जुलाई, 2016 - गत 24 घंटो में जिले में औसतन 1.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। हरसूद के वर्षा मापक यंत्र में कुल 7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।  पुनासा, खण्डवा व पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में गत 24 घंटों में कोई वर्षा दर्ज नही की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 246 मि.मी., नया हरसूद में 102 मि.मी., पंधाना में 109.2 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 58.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 8 जुलाई तक जिले में मात्र 128.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 8 जुलाई तक खण्डवा में 231 मि.मी., नया हरसूद में 69 मि.मी. व पंधाना में 206 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 8 जुलाई तक कुल 168.6 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी।

No comments:

Post a Comment